ईटानगर के पास 2.2 किलोग्राम गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
ईटानगर, शनिवार, 29 नवंबर 2025। पुलिस ने ईटानगर के पास लगभग दो लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को चंद्रनगर में एक स्कूटर को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान लगभग 2.2 किलोग्राम गांजे से भरे चार पॉलिथीन बैग बरामद हुए। उन्होंने बताया कि स्कूटर सवार की पहचान संतोष विश्वास के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है और मामले में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ (विनियमन) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
