राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई दी
जयपुर, रविवार, 07 दिसंबर 2025। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई दी है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल की जैकेट पर प्रतीकात्मक रूप में झंडा (बैज) लगाया। राज्यपाल ने इस मौके पर अपनी ओर से सैनिकों के कल्याण हेतु स्थापित फंड में अपनी ओर से आर्थिक राशि का सहयोग भी किया। राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के जांबाज सैनिकों का स्मरण करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञ हैं, जो अपने अदम्य साहस के साथ देश की सीमाओं पर तैनात हमारी रक्षा करते हैं।
राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों के कल्याण के लिए स्थापित फंड में सभी को मुक्त हस्त से सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए अहर्निश समर्पित सैनिकों और उनके परिजनों का कल्याण हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के राष्ट्र के प्रति योगदान, उनकी प्रतिबद्धता, कर्तव्यपरायणता से हर भारतीय को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
