जालंधर के विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया
जालंधर, सोमवार, 15 दिसंबर 2025। जालंधर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और प्राधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं सुरक्षा उपायों को लागू करने की कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अभिभावक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें बताया गया था कि बिजली संबंधी कुछ गड़बड़ी हुई है और हमें अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए कहा गया।’’ केएमवी स्कूल में मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (उत्तर) संजय कुमार ने कहा, "स्कूल के प्रधानाचार्य के ईमेल पर धमकी मिली थी कि इमारत को बम से उड़ा दिया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। कुमार ने कहा, "विध्वंस रोधी दल ने भी परिसर की जांच की, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों को भी बम संबंधी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। एसीपी ने कहा कि साइबर पुलिस की टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को अमृतसर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
