पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा, होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़, शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे ने दोनों राज्यों के अनेक क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब का होशियारपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।
पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में यह 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.6 डिग्री और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि हिसार में यह 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में यह क्रमशः 9.2 डिग्री, छह डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
