तेलंगाना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस
हैदराबाद, गुरुवार, 25 दिसंबर 2025। तेलंगाना में बृहस्पतिवार को क्रिसमस का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया और मध्यरात्रि की प्रार्थना सभाओं में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। क्रिसमस के लिए बुधवार रात हैदराबाद के वेस्ले चर्च, सेंट मैरी चर्च, एसपीजी चर्च और अन्य गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से रोशन किया गया। वेस्ले चर्च के पादरी रेव विंस्टन ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, "दुनिया हर दिन हिंसा देख रही है। ईसा मसीह हमें अहिंसा का मार्ग दिखाने आए थे। वह शांति के प्रेमी और शांति के दाता हैं, वह शांति के दूत (प्रिंस ऑफ पीस) हैं।"
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बंडी संजय कुमार सहित अन्य नेताओं ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का उत्सव मनाने और उनके आदर्शों को अपनाने का एक सुखद अवसर है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करेगी। किशन रेड्डी ने कहा, "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! यह त्यौहार हर किसी के जीवन में खुशियां, उल्लास और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।"
Similar Post
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कृष्णनकुट्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पलक्कड़ (केरल), सोमवार, 13 अप्रैल 2026। कांग्रेस और उसकी युवा इका ...
-
दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर ...
-
दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ...
