आंध्र प्रदेश: गुंटूर में तीन दिवसीय विश्व तेलुगु सम्मेलन शुरू
गुंटूर, शनिवार, 03 जनवरी 2026। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में तीन दिवसीय विश्व तेलुगु सम्मेलन शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर के विवाह समारोह के साथ शुरू हुआ। आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सी. अय्यन्नापात्रुडु ने इस सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन गुंटूर शहर के बाहरी इलाके में स्थित ‘श्री सत्य स्पिरिचुअल सिटी ग्राउंड्स’ में हो रहा है और यह पांच जनवरी को समाप्त होगा। इसमें कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, हजारों विद्यार्थियों तथा देश-विदेश के तेलुगु संघों के प्रतिनिधियों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री हादसों से निपटने के लिए एसओपी बनाई जाएगी: केरल के मंत्री गफूर
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। केरल के मत्स्य पालन मंत्री वी. ई. अ ...
-
दिल्ली: तय अवधि से अधिक रहने पर सात अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अगस्त 2026। दिल्ली पुलिस ने देश में तय अवधि ...
-
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
कोच्चि, शनिवार, 08 अगस्त 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं ...
