कोझिकोड में रेस्तरां में आग लगी, कोई हताहत नहीं
कोझिकोड (केरल), सोमवार, 05 जनवरी 2026। कोझिकोड में सोमवार को एक रेस्तरां में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे कोडुवल्ली के पास पलकुट्टी स्थित 'अल रायदान' रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि नरीकुन्नी स्टेशन से तुरंत एक दमकल वाहन भेजा गया और सुबह करीब 11.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि घटना के समय रेस्तरां बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों को संदेह है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस और विद्युत निरीक्षणालय द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
