इंदौर में कार और ट्रक की भिड़ंत में कांग्रेस विधायक की बेटी सहित तीन लोगों की मौत
इंदौर, शुक्रवार, 09 जनवरी 2026। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार तड़के रालामंडल क्षेत्र के पास तेजाजी नगर बाईपास पर उस समय हुआ, जब एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में राज्य के पूर्व गृह मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, और दो युवक मान संधू और प्रखर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी और मामले में जांच जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
