असम के कामरूप में 11 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। असम के कामरूप जिले में पुलिस ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमिनगांव इलाके में दो वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, इन दोनों वाहनों के गुप्त खानों से साबुन के 97 डिब्बे बरामद किए गए जिनमें हेरोइन भरी थी। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए नशीले पदार्थ का वजन 1.35 किलोग्राम है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अनवर हुसैन काजी और अमीनुल सिकदर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
