महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: 10 निकायों में 65 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
मुंबई, शुक्रवार, 16 जनवरी 2026। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों से पहले 10 नगर निकायों के कुल 65 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को 29 नगर निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिनकी मतगणना जारी है। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की सूची में भाजपा 43 सीटों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद, उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना (18 उम्मीदवार), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (2) का स्थान है। ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली से सबसे अधिक 20 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए, जिनमें भाजपा के 16 और शिवसेना के छह उम्मीदवार शामिल हैं।
पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे में भाजपा के दो-दो उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही विजेता घोषित किये गए और ठाणे जिले के भिवंडी निज़ामपुर में छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। पनवेल में सात उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें भाजपा के छह और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है। जलगांव में 12 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही निर्वाचित हुए, जिनमें शिवसेना और भाजपा के छह-छह उम्मीदवार शामिल हैं। धुले में निर्विरोध चुने गए चारों उम्मीदवार भाजपा से हैं। वहीं, ठाणे में सभी छह पार्षद शिवसेना के हैं। अहिल्यानगर में भाजपा के तीन और राकांपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।
Similar Post
-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कृष्णनकुट्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पलक्कड़ (केरल), सोमवार, 13 अप्रैल 2026। कांग्रेस और उसकी युवा इका ...
-
दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर ...
-
दिल्ली विधानसभा को मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली विधानसभा को सोमवार को ...
