वायु सेना के माइक्रो लाइट विमान को तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षित उतारा गया
प्रयागराज, बुधवार, 21 जनवरी 2026। वायु सेना के एक अत्यंत हल्के, दो सीट वाले विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण, उसमें सवार दो पायलटों ने बुधवार को इसे एक तालाब में सुरक्षित उतारा। डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने यह जानकारी देते हुए बताया यह विमान फाफामऊ और संगम की ओर उड़ान भर के वापस लौट रहा था और तभी इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलटों ने थाना जॉर्ज टाउन अंतर्गत केपी कॉलेज के पास एक तालाब में विमान को सुरक्षित उतारा। उन्होंने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया इसमें स्थानीय गोताखोरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया की इस घटना में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
