ओडिशा: बालासोर में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के भद्रक-खड़गपुर खंड पर स्थित रुप्सा स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी सीमेंट और उर्वरक उतारने के बाद रुप्सा स्टेशन से खड़गपुर की ओर रवाना हुई और इसी दौरान उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे बालासोर जिले में जलेश्वर के पास स्थित इस रुप्सा स्टेशन से गुजरने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, मरम्मत कार्य के बाद रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई और उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
