असम में चार से 17 फरवरी तक भारत और किर्गिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास
नई दिल्ली, मंगलवार, 03 फरवरी 2026। भारत और किर्गिस्तान की सेनाएं दोनों देशों के विशेष बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से चार से 17 फरवरी तक असम में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह 'अभ्यास खंजर' का 13वां संस्करण आतंकवाद रोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर केंद्रित होगा। सेना ने बताया कि असम के मिसामारी में होने वाला यह संयुक्त अभ्यास द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा और भारत व किर्गिस्तान के बीच दीर्घकालिक सैन्य साझेदारी को गहरा करेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध और आतंकवाद रोधी परिदृश्यों में संयुक्त अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के विशेष बलों के बीच समन्वय बढ़ाना है।" भारत-किर्गिस्तान का पिछला संयुक्त अभ्यास मार्च 2025 में किर्गिस्तान में हुआ था। बयान के मुताबिक, 2011 में शुरू होने के बाद से 'अभ्यास खंजर' एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत और किर्गिस्तान में बारी-बारी से होने वाले यह अभ्यास दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक संबंधों की अनूठी विशेषता को दर्शाता है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
