गढ़चिरौली में दो और नक्सली ढेर
- सी-60 के घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
गढ़चिरौली (महाराष्टू), शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जारी एक अभियान में दो और नक्सली मारे गए जबकि पहले मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक सी-60 जवान ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तीन दिन पहले शुरू किए गए इस अभियान में अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि भागमरागड के एसडीपीओ के नेतृत्व में सी-60 की 14 इकाइयों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार को गढ़चिरौली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया।
पुलिस ने बुधवार को दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया था और बृहस्पतिवार सुबह सी-60 की चार और इकाई तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की क्यूएटी की एक इकाई तैनात की गई। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को एक नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक महिला का शव भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, इसके साथ ही मौजूदा अभियान में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या तीन हो गई है।
अभी तीनों नक्सलियों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि नक्सल रोधी अभियान में घायल होने के बाद सी-60 जवान दीपक चिन्ना मदावी (38) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उन्हें पहले इलाज के लिए हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया था। एक अन्य घायल जवान जोगा मदावी को भी हवाई मार्ग से भामरागड ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही गढ़चिरौली लाया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि अभियान अभी जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
