जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आग की अलग-अलग घटनाओं में नौ घर और बेकरी इकाई जलकर नष्ट
श्रीनगर, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। श्रीनगर शहर में शुक्रवार को आग लगने की अलग अलग घटनाओं में कम से कम नौ घर और एक बेकरी इकाई जलकर नष्ट हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के शैंपोरा में एक घर में आग लग गई और घनी आबादी वाले इस इलाके में आग तेजी से आसपास के घरों में फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में कम से कम नौ घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक अन्य घटना में शहर के नातिपोरा इलाके के बुदशाह नगर मोहल्ले में एक बेकरी इकाई में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से बेकरी इकाई पूरी तरह से नष्ट हो गई।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
