केरल में प्याज से लदे एक ट्रक से विस्फोटक जब्त
मलप्पुरम (केरल), शनिवार, 07 फरवरी 2026। केरल में मलप्पुरम के समीप चेम्माड में शनिवार को प्याज लदे एक ट्रक से जिलेटिन की 10,500 से अधिक छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रक की मालकिन को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, ईंट के भट्ठे के पास खड़े इस ट्रक से लगभग 245 बक्से बरामद किए गए जिनमें जिलेटिन की 10,500 से अधिक छड़ें, डेटोनेटर और तार रखे थे।
तिरुरंगडी थाने के अधिकारियों ने बताया कि प्याज से लदा यह ट्रक शुक्रवार देर रात ईंट के भट्ठे पर पहुंचा था। एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रक से सामान उतार रहे लोग भाग गए। शनिवार सुबह पुलिस ने सामान उतारा और प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए डिब्बों से डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और तार बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मात्रा निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला पत्थर की एक खदान भी चलाती है और संदेह है कि विस्फोटक एवं जिलेटिन की छड़ें अवैध खनन गतिविधियों में उपयोग के लिए लाई गई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक केरल के बाहर से लाए गए थे और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने चार फरवरी को पलक्कड़ के कदमकोड में एक वाहन में लदे तरबूजों के बीच छिपाकर रखी गईं जिलेटिन की 18,000 छड़ें और 4,200 डेटोनेटर जब्त किए थे।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
