पीडीपी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चिंता जताई, कृषि और बागवानी क्षेत्र को नुकसान की आशंका
श्रीनगर, रविवार, 08 फरवरी 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने रविवार को दावा किया कि अगर अमेरिका से आयातित कृषि और बागवानी उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित होगा। पीडीपी प्रवक्ता मोहम्मद इकबाल ट्रंबू ने यहां पत्रकारों से कहा, "उन्होंने (केंद्र सरकार ने) जम्मू कश्मीर के बागवानी क्षेत्र पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रभाव के बारे में नहीं सोचा है। अमेरिका से आयातित कृषि उत्पादों पर शून्य शुल्क होगा। जम्मू कश्मीर में उत्पादित सेब और अखरोट का क्या होगा?" पीडीपी नेता ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किए गए जम्मू कश्मीर के बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बेहद साधारण बजट है और इसमें जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, "इस बजट में जम्मू कश्मीर की प्रमुख समस्या बेरोजगारी को दूर करने के लिए कुछ भी नहीं है।"
ट्रंबू ने उदाहरण देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में जम्मू कश्मीर सरकार को प्रति वर्ष 72 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह सरकार ई-बस सेवा के संचालन के लिए टाटा मोटर्स को करोड़ों रुपये दे रही है। मुफ्त बस यात्रा ने जम्मू कश्मीर के निजी परिवहन क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।"
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
