पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जयपुर, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। पाली जिले के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर का वार्षिकोत्सव एव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को पशुपालन एवं गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में मंत्री श्री कुमावत ने विद्यार्थियों के जीवन जीने के गुर व जीवन में माता पिता व गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बोर्ड कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थानीय परीक्षा में प्रथम आने वाले एवं विद्यालय की सह शैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरस डेयरी पाली के अध्यक्ष श्री प्रतापसिंह बिठिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Similar Post
-
पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जयपुर, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। पाली जिले के पीएमश्री राजकीय उच् ...
-
लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष एवं स्वस्थ संवाद जरूरी : सचिन पायलट
जयपुर, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सच ...
-
वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए चार महीने में भूमि अधिग्रहीत की गई : कांग्रेस
वायनाड, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेत ...
