उत्तरी सेना कमांडर ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की
जम्मू, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तरी कमान मुख्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि सेना कमांडर ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक संयुक्त नियंत्रण केंद्रों की बैठक की अध्यक्षता वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की। बैठक में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अलावा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा श्रीनगर और जम्मू संभाग के अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, संयुक्त तैयारियों को बढ़ाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने तथा आतंकवाद-रोधी ढांचे को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जारी आतंकवाद-रोधी संयुक्त अभियान के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
