द्रमुक और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू
चेन्नई, शनिदेव, 28 फरवरी 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी प्रमुख सहयोगी कांग्रेस ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू कर दी। कांग्रेस के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी गिरीश चूडांकर, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई और एआईसीसी सह-प्रभारी निवेदिता अल्वा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल द्रमुक के प्रदेश मुख्यालय 'अन्ना अरिवालयम' पहुंचा और इसके प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ सांसद टी आर बालू के नेतृत्व वाले द्रमुक पैनल के साथ बातचीत शुरू की। कांग्रेस की ओर से द्रमुक से मांगी जाने वाली सीटों की संख्या और राज्यसभा सीट के वादे के सवाल पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा, ''अटकलें न लगाएं। हम विवरण के साथ आपके पास वापस आएंगे।'' द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस की उम्मीदें इस बार काफी अधिक हैं। पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई 25 सीटों की तुलना में अधिक सीटों की मांग कर रही है। इसी के साथ, कांग्रेस इस बार एक राज्यसभा सीट और सत्ता में हिस्सेदारी के लिए भी जोर दे रही है।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
