बिहार में बस और ट्रक के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत
भाभुआ (बिहार), रविवार, 01 मार्च 2026। बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हादसा सुबह करीब छह बजे नसेज रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास कुद्रा थाना क्षेत्र में हुआ। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (मोहनिया) प्रदीप कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "सुबह करीब छह बजे एक डंपर ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन एसडीपीओ ने पुष्टि की कि हादसे में मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज भभुआ के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। एक यात्री के अनुसार, दुर्घटना के समय बस रांची से आ रही थी और उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने बस को टक्कर मार दी।
Similar Post
-
उप्र एसआईआर : अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए; कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई
लखनऊ, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन ...
-
सत्तारूढ़ शिवसेना में बेचैनी, लेकिन 'ऑपरेशन टाइगर' की खबरें निराधार: विपक्षी नेता
मुंबई, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में वरिष्ठ विपक्षी ...
-
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन तलाशी जारी
पटना, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने क ...
