लोकसभा में शुक्रवार को भी नहीं चला प्रश्नकाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 मार्च 2026। लोकसभा में शुक्रवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्न काल शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने प्रश्न काल चलाने का प्रयास किया लेकिन सदस्यों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा ''मैने पहले भी आग्रह किया था और आज फिर आग्रह कर रहा हूं कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है। आज भी प्रतिपक्ष के आठ सदस्यों के प्रश्न सूचीबद्ध हैं। प्रश्नकाल में जहां देश के मुद्दे, क्षेत्र की समस्याएँ उठाई जाती हैं वही सरकार की जवाबदेही भी होती है इसीलिए मेरा आपसे आग्रह है कि सदस्यों को अपने प्रश्न रखने का मौका दें। जो सदस्य इस समय गतिरोध करना चाहते हैं यह संसदीय मर्यादा नहीं है।
प्रश्नकाल के बाद आप जो मुद्दे उठाना चाहते हैं, उठा सकते हैं लेकिन प्रश्नकाल बाधित करना करना ठीक नहीं है। हंगामा कर रहे सदस्यों को कड़ी चेतावनी देते हुए श्री बिरला ने कहा 'सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो करवाई होगी। सदन की पवित्रता चाहे संसद के परिसर के अंदर हो, चाहे संसद के बाहर हो संसद की पवित्रता, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखने की सबकी जिम्मेदारी है और जिस तरीके का आचरण आप कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। हंगामा कर रहे सदस्यों से उन्होंने सवाल किया कि क्या आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं। लेकिन जब सदस्यों ने उनकी बात नहीं मानी और हंगामा जारी रहा तो उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
Similar Post
-
उत्तर पश्चिम दिल्ली के रेस्तरां में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिण ...
-
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भयानक बस हादसा; 21 लोगों की मौत
जम्मू, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स ...
-
कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की आशंका
बल्लारी (कर्नाटक), रविवार, 19 अप्रैल 2026। कर्नाटक में विजयनगर ज ...
