बनाएं ''मटर पनीर''

img

आवश्यक सामग्री : 

  • हरी मटर  - 01 कप,
  • पनीर  - 3/4 कप (छोटे पीस में कटा हुआ),
  • प्याज - 01 (मीडियम साइज की, बारीक कटी हुई),
  • हरी मिर्च  - 01 (बारीक कटी हुई),
  • टमाटर  - 02 नग (कटे हुए),
  • काजू - 5-6 नग (कटे हुए),
  • लाल मिर्च पाउडर  - 1/2 छोटा चम्मच,
  • हल्दी पाउडर  - 01/4 छोटा चम्मच,
  • धनिया पाउडर  - 01 छोटा चम्मच,
  • गरम मसाला पाउडर  - 1/4 छोटा चम्मच,
  • लहसुन - 2-3 कलियां,
  • अदरक - 1/2 इंच का टुकड़ा,
  • तेल/घी - 1/2 कप,
  • पानी  - 02 बडे चम्मच,
  • नमक - स्वादानुसार।

मटर पनीर बनाने की विधि : 

  • मटर पनीर रेसिपी के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को एक साथ मिक्सी में पीस लें। इसके बाद टमाटर को पीस कर उसकी प्यूरी बना लें। साथ ही काजू में थोड़ा सा पानी मिला कर उसे भी पीस लें। 
  • अब एक कडाही में 1 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हलका भूरा होने तक तल लें। तले हुए पनीर को अलग निकाल कर रख दें।
  • अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें। तेल गर्म होने पर उसमें प्याज़ का पेस्ट और नमक डालेें और इसे तेल छोड़ने तक भून लें। फिर मसाले में टमाटर की प्यूरी डालें। इसे 5-6 मिनट अच्छी तरह से भून लें। 
  • अब कडाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें। मिश्रण को चम्मच से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें। इसके बाद काजू का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक Matar Paneer Masala भून लें।
  • अब कडाही में मटर और 1/2 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। फिर पैन में पनीर के टुकड़े डाल दें और 2-3 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए, मटर पनीर बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट मटर पनीर की सब्जी Matar Paneer ki Sabji तैयार है। इसे गर्मा-गरम निकालें और कुलचा या फिर मल्‍टीग्रेन आटा रोटी के साथ पेश करें।
  • साथ ही आप हमारी पॉपुलर पनीर भुर्जी, शाही पनीर, पनीर टिक्‍का, आलू पनीर, कड़ाही पनीर रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको जरूर पसंद आएंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement