बनाएं "सूजी का हलवा''
सामग्री
- सूजी / रवा - 100 ग्राम,
- शक्कर - 150 ग्राम,
- मावा / खोया - 50 ग्राम,
- बादाम - 02 छोटे चम्मच (बारीक कटे हुये),
- काजू - 02 छोटे चम्मच (बारीककटे हुये),
- पिस्ता - 01 छोटा चम्मच (बारीक कटे हुए),
- देशी घी - 02 बड़े चम्मच।
विधि
- सूजी हलवा रेसिपी के लिये सबसे पहले सूजी को एक बर्तन में निकालें और उसे साफ कर लें। ध्यान रहे उसमें कोई कंकण वगैरह न हो, नहीं तो हलवा का मजा बेकार हो जाएगा।
- अब एक पैन को गर्म करके उसमें देशी घी डालें। घी गर्म होने पर उसमें सूजी डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- सूजी भुन जाने पर उसमें शक्कर और 1 कप पानी डालें और चलाते हुए पकायें।
- 2 मिनट के बाद सूजी में खोया, आधे मेवे मिला दें और चलाते रहें। ये सूजी का हलवा का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे ध्यान से करें। जब सूजी का पानी सूखने लगे, आंच बंद कर दें।
- लीजिए सूजी का हलवा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका रवा का हलवा सूजी का हलवा तैयार है। इसे बाउल में निकालें और ऊपर से बचे हुए मेवे छिड़कर कर पेश करें।
