मुरादाबाद में सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार लोगों की मौत, एक घायल
लखनऊ/मुरादाबाद, सोमवार, 16 मार्च 2026। मुरादाबाद जिले के मूढ़ा पांडे इलाके में सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक उत्तराखंड राज्य के निवासी थे और दिल्ली जा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों दिल्ली में नौकरी करते थे और दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पांचों लोग कार में सवार होकर सुबह पांच बजे हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि मूंढ़ा पांडे के मनकरा मोड़ पर कार आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
Similar Post
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए परामर्श जारी किया, मार्ग परिवर्तन लागू
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बी ...
-
सतर्कता विभाग की कार्रवाई के विरोध में सितारगंज तहसील में शुरू हुआ विवाद 20 घंटे बाद समाप्त
सितारगंज (उत्तराखंड), गुरुवार, 30 जुलाई 2026। उत्तराखंड में उधम ...
-
गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए नयी श्रम संहिताओं में पर्याप्त प्रावधान: सरकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। सरकार ने गुरुवार को संसद में क ...
