पटियाला में अवैध हथियारों का मॉड्यूल पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। पंजाब पुलिस ने पटियाला में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार कथित तौर पर मध्यप्रदेश से खरीदे गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े सभी संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
