मणिपुर में 50 आईईडी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
इंफाल, शनिवार, 21 मार्च 2026। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कई पहाड़ी और घाटी जिलों से कम से कम 29 आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद तथा 50 आईईडी जब्त किए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह बयान जारी करके बताया कि ये सभी बरामदगी शुक्रवार को की गयीं। बयान में कहा गया है कि एक अभियान के दौरान काकचिंग जिले के वाबागई तुरेल मामेई क्षेत्र से एक एके-56 राइफल सहित छह आग्नेयास्त्र, तीन ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किए गए। इसमें कहा गया है कि तेंगनुपाल जिले के लोइसी और सैवोम गांवों के आसपास से 29 आईईडी, स्थानीय रूप से निर्मित पांच हथगोले, पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और कई अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इम्फाल पश्चिम जिले के लामदेंग और कामेंग इलाकों से 11 पिस्तौल, 85 कारतूस, चार जैकेट और तीन आग्नेयास्त्र जब्त किए। तेंगनुपाल के माची पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एसएल ज़ौगम इलाके से नौ आईईडी, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए। बयान में कहा गया है, ‘‘बरामद किए गए आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया।’’ भारत-म्यांमा सीमा के पास तेंगनुपाल में यांगौबुंग गांव से 12 आईईडी और चार रेडियो सेट, तीन पिस्तौल और एक ग्रेनेड लॉन्चर भी बरामद किए गए। इन विस्फोटक उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि थौबल जिले के टेकचम संजी चिंग की तलहटी से पांच आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
