बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत
बेंगलुरु, सोमवार, 23 मार्च 2026। बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस के सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बेंगलुरु दक्षिण जिले में चन्नापटन के निकट संकलगेरे गांव के नजदीक हुई। मृतकों की पहचान कोझिकोड के मोहम्मद फरान (22) और सुल्फी (45), बेंगलुरु के राशिद (45) तथा साकिर (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार, तड़के करीब साढ़े चार बजे केरल के कालीकट से बेंगलुरु आ रही निजी बस के चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के बाईं ओर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई।
उसने बताया कि रुकने से पहले बस लगभग 100 मीटर तक रेलिंग से घिसटती रही। ये रेलिंग मुख्य मार्ग को सर्विस लेन से अलग करने के लिए लगाई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु आ रही इस बस में 36 यात्री सवार थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान चालक ने दावा किया कि वह सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हुआ। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज खंगाले के बाद प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हुआ कि चालक को झपकी आ गई, जिससे दुर्घटना हुई। दुर्घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
