निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्यों और उनके पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक की
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को और पुख्ता करने के उद्देश्य से मंगलवार को पांचों चुनावी राज्यों तथा उनके पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ‘अंतरराज्यीय सीमा समन्वय’ बैठक की। आयोग ने निर्वाचन आसूचना पर बहु-विभागीय समिति (एमडीसीईआई) के साथ भी बैठक कर समन्वय बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और चुनावी राज्यों में शांतिपूर्ण, सुरक्षित, हिंसा-मुक्त तथा प्रलोभन-मुक्त मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को प्रलोभन देने लिए धन, शराब और मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से छह वर्ष के अंतराल के बाद अपनी आर्थिक आसूचना इकाई को पुनः सक्रिय किया था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल और असम की अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
