आतंकवाद मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे
श्रीनगर, गुरुवार, 26 मार्च 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने आतंकवाद के एक मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने घाटी के तीन जिलों में छापे मारे। अधिकारियों ने कहा, ‘‘श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल जिलों में छापेमारी की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सीआईके द्वारा हाल में दर्ज किए गए आतंकवाद के एक मामले की जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘हाल में सीआईके थाने में दर्ज आतंकवाद संबंधी एक मामले की जांच के तहत अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर छापेमारी की जा रही है।’’
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
