भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने चंडीगढ़ में एअर शो किया
चंडीगढ़, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (एसकेएटी) ने शुक्रवार को यहां एक एअर शो के दौरान सुखना झील के ऊपर शानदार हवाई करतब दिखाए। अधिकारियों के अनुसार, आधा घंटे तक चले इस कार्यक्रम में छात्रों समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस दौरान आसमान में बादल छाए थे। ‘हॉक एमके-132’ विमानों ने ‘लूप’, ‘बैरल रोल’, ‘इनवर्टेड फ्लाइंग’ और हवाई गोताखोरी जैसे करतब दिखाए, साथ ही धुएं का इस्तेमाल करते हुए ‘डीएनए’ और ‘वाई’ (युवा) जैसी आकृतियां भी बनाईं।
वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरने वाले ये विमान शो के दौरान झील के ऊपर से गुजरे। चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद और उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। एसकेएटी के सदस्यों ने एअर शो से पहले बृहस्पतिवार को पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया था कि कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 1,300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
