ईरोड में धूमधाम से मनाया जा रहा है वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव
ईरोड (तमिलनाडु), मंगलवार, 31 मार्च 2026। ईरोड जिले के बन्नारी में मंगलवार को वार्षिक ‘कुंडम’ उत्सव धार्मिक रीति रिवाज के साथ मनाया जा रहा है। यह लोकप्रिय उत्सव सत्यमंगलम से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित बन्नारीअम्मन मंदिर में तड़के तीन बजे शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। तमिलनाडु और कर्नाटक (विशेषकर मैसुरु, कोल्लेहल और चामराजनगर) से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कई श्रद्धालु ‘कुंडम’ (अग्नि-पथ) पर चले, कुछ किसान अपने मवेशियों के साथ शामिल हुए, जबकि कुछ महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर ‘कुंडम’ से गुजरीं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
