झारखंड के देवघर में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। झारखंड में देवघर जिले के नौ स्थानों से कुल 10 साइबर अपधारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) राजा कुमार मित्र ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को पड़े पुलिस छापों में इन्हे गिरफ्तार किया गया। मित्र के मुताबिक पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि आरोपी फर्जी अनलाइन मंचों के ग्राहक सेवा प्रबंधक बनकर कैशबैक और ऋण जैसी सुविधाओं के लिंक भेजकर ठगी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन तथा 15 सिम कार्ड बरामद हुए। उनके खिलाफ साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे कि कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस ने बताया कि इस बात कि जाँच भी की जा रही है कि आरोपी राज्य के अन्य जिलों में इस प्रकार कि धोखाधारी की गतिविधियों में शामिल थे या नहीं।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
