ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल ने सरकार से मांगा जवाब

img

नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार के ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजना को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब देने को कहा है। गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर क्षेत्र के अपने हालिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रेट निकोबार के जंगल अत्यंत प्राचीन और अद्भुत हैं, जिन्हें विकसित होने में पीढ़ियां लगी हैं। उनके अनुसार इस परियोजना के तहत लाखों पेड़ों की कटाई और करीब 160 वर्ग किलोमीटर वर्षावन क्षेत्र को खत्म किया जा रहा है, जो देश की प्राकृतिक और जनजातीय विरासत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में स्थानीय आदिवासी समुदायों और निवासियों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है और यह विकास नहीं, बल्कि विकास की भाषा में छिपा हुआ विनाश है। कांग्रेस नेता ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि देशवासियों को इसकी सच्चाई समझनी चाहिए और सरकार को पारदर्शिता के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement