राजनाथ ने पाकिस्तान को दी 'क्लीन चिट' : कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' दे दी है और दावा किया कि ऐसा अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि निश्चित रूप से रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकृति और निर्देश पर ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में 'क्लीन चिट' दी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और सवाल किया कि सरकार को ये बताना चाहिए कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र नहीं है।
उन्होंने सवाल किया ''क्या वहां भारत के खिलाफ आतंकी शिविर नहीं चल रहे हैं और क्या मुंबई तथा पहलगाम जैसे हमलों की साजिश पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं रची थी। रमेश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रति सरकार का यह रुख अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलन साधने की नीति का हिस्सा है। उन्होंने 19 जून 2020 को चीन को लेकर दिए गए श्री मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि श्री सिंह का यह भी उसी तरह का चौंकाने वाला रुख है। उन्होंने श्री सिंह के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दिया। श्री रमेश ने एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री के भाषण के वीडियाे का एक हिस्सा भी पाेस्ट किया है जिसमें श्री सिंह ने कहा है कि आतंकवाद का न कोई देश होता है और न कोई धर्म।
Similar Post
-
बंगाल विधानसभा चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच एक बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान
कोलकाता, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुना ...
-
राजनाथ ने पाकिस्तान को दी 'क्लीन चिट' : कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि र ...
-
ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल ने सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथ ...
