ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौत, 30 घायल
भुवनेश्वर, शनिवार, 09 मई 2026। ओडिशा के गंजाम, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ओडिशा के गंजाम जिले में शनिवार सुबह ट्रक और तीर्थयात्रियों से भरी एक बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई, और 15 अन्य लोग घायल हो गए। इस दौरान बस में 30 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''घायलों को कोडाला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन घायलों में से दो को बाद में ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।''
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना मयूरभंज जिले के बेतनती थाना क्षेत्र में नंदासोल चक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जहां शादी समारोह में लोगों को ले जा रही एक एसयूवी, ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। पुलिस ने कहा कि हादसे में 13 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र में घोघर बुंदेल जंगल के पास एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकल चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्लोक बारला (22) के रूप में हुई है। तीनों एक शादी समारोह में जा रहे थे।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
