दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 10 मई 2026। मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की 1.50 लाख से अधिक प्रतिबंधित आयातित सिगरेट जब्त की गई और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौसीफ (44) और जुनैद अहमद (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छह मई को चावड़ी बाजार में आयातित सिगरेट के अवैध भंडारण और थोक आपूर्ति के संबंध में विशिष्ट सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर फतेहपुरी में एक दुकान और पास के गोदाम पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कुल 1,53,840 आयातित सिगरेट बरामद कीं। अधिकारी ने बताया कि सिगरेट के पैकेटों पर भारतीय कानून के तहत अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जिसके कारण इनकी बिक्री और वितरण अवैध है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
