जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को कठुआ जिले में नशा-रोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के कथित तस्करों के तीन मकान ध्वस्त कर दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, ध्वस्त की गई इमारतें राजबाग के कोरेपुन्नू इलाके में राज्य सरकार की ज़मीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कठुआ जिले के मरहीन तहसील के कोरेपुन्नू निवासी लियाकत अली उर्फ 'लियाकतु' और उसके भाइयों गग्गू दीन व शम दीन की संपत्तियों पर की गयी। उनके अनुसार, आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 16 मामलों में शामिल हैं। ध्वस्त की गई संपत्तियों का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
