नवी मुंबई में राजमार्ग पर लग्जरी बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
ठाणे, रविवार, 24 मई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार दोपहर एक राजमार्ग पर एक लग्जरी बस में आग लग गई, हालांकि उसमें सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस में 22 यात्री सवार थे। वाशी अग्निशमन सेवा के अधिकारी यूबी अकरे ने बताया कि सायन-पनवेल राजमार्ग पर चालक ने बस के इंजन से धुआं निकलते देखा और वाहन को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। अकरे ने बताया, "दमकल की दो गाड़ियों और पानी के एक टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने लगभग 30 मिनट तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद शीतलन प्रक्रिया शुरू की गई।" उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है और घटना की जांच जारी है।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
