केरल: मंत्रिमंडल ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 25 मई 2026। केरल सरकार के मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई विशेष बैठक में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के राज्य विधानसभा में होने वाले अभिभाषण को मंजूरी दी गई। यह बात मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कही। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सतीशन ने कहा कि विशेष बैठक इसलिए बुलाई गई, क्योंकि बुधवार को बकरीद की छुट्टी होगी। राज्यपाल आर्लेकर 29 मई को विधानसभा में अभिभाषण देंगे। कैबिनेट ने केरल कांग्रेस (जे) के विधायक अपू जॉन जोसफ को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाने का भी फैसला किया। सतीशन ने कहा कि कैबिनेट ने नए बने वरिष्ठ नागरिक विभाग के तहत आने वाले विषयों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
