जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन अवकाश को मंजूरी दी
श्रीनगर, सोमवार, 25 मई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ईद-उल-अजहा के तीसरे दिन यानी 29 मई को एक दिन के विशेष आकस्मिक अवकाश को मंजूरी दे दी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, " केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अज़हा के उपलक्ष्य में छुट्टी लेने के इच्छुक कर्मचारियों को 29 मई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाता है।" इस बीच, सत्तारूढ़ जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस फैसले की तुलना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ईद-उल-अज़हा की सार्वजनिक छुट्टियों को दो दिन से घटाकर एक दिन करने के फैसले से की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने 'एक्स' पर लिखा, "कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने ईद-उल-अजहा की छुट्टियां दो दिन से घटाकर एक दिन कर दी थीं। आज जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) सरकार ने ईद की छुट्टियां दो दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दी हैं। इसका श्रेय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला साहब को जाता है।"
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
