वाराणसी में आंधी-बारिश के चलते जगह-जगह गिरे पेड़
वाराणसी, शुक्रवार, 29 मई 2026। वाराणसी में शुक्रवार भोर आए तेज आंधी और बारिश ने छावनी क्षेत्र में व्यापक असर डाला। अलग-अलग स्थानों पर लगभग आधा दर्जन पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया।राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेम्पो ट्रैवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चर्च की दीवार को भी हल्का नुकसान पहुंचा। इसी प्रकार मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर बाधित मार्ग को बहाल कराया। इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के समीप भी एक पेड़ गिरने की सूचना मिली। आंधी-बारिश के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में पेड़ गिरने से लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने रात में ही राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिए। इसके साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर के सामने, गोदौलिया, बीरदोपुर, महमूरगंज सहित कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई।
Similar Post
-
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच वकीलों को हो रही परेशानी संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ...
-
गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। गौतमबुद्ध नगर के दर्जन भर स्कूल ...
-
तमिलनाडु : टीवीके की मरगाथम कुमारवेल और पी सत्यबामा ने विधायक पद की शपथ ली
चेन्नई, सोमवार, 12 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की व ...
