केरल में 24 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ पाँच गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया है कि डीआरआई की कोचीन इकाई ने कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में समन्वित अभियान चलाकर मेथाक्वालोन, मेथामफेटामाइन और हशीश ऑयल जैसी प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की। ये पदार्थ अवैध वितरण और तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे।
डीआरआई ने सभी पांच आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर सक्रिय संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में डीआरआई की कोचीन जोनल इकाई ने केरल में लगभग 70.76 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए थे तथा विभिन्न एनडीपीएस मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
