दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के कूलर बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई, जिसके बाद इमारत में फंसे नौ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईडीसी) के सेक्टर-5 स्थित एक कारखाने में आग लगने की सूचना तड़के 3:16 बजे मिली।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और सुबह करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग कूलर कारखाने के ‘हनीकॉम्ब पैड’ (कूलर की घास) बनाने वाले हिस्से में लगी थी, जिससे भूमिगत तल और भूतल पर रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से भूमिगत तल में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बहुमंजिला इमारत में भूमिगत तल, भूतल और दो ऊपरी मंजिलें हैं। बचाव अभियान के तहत कारखाने के भीतर फंसे नौ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
