पंजाब: 30 किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद; छह लोग गिरफ़्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 11 जून 2026। पंजाब पुलिस ने छह लोगों की गिरफ्तारी और 30 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की बरामदगी के साथ सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई में रहने वाले एक तस्कर से जुड़े थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की आपूर्ति में मदद कर रहा था। अमृतसर के छेहरटा पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि गिरोह के सभी संपर्कों का पता लगाने, इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने, धन के लेन-देन के स्रोत और प्रवाह का पता लगाने तथा संभावित हवाला संबंधों का खुलासा करने के लिए मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
