बिहार के कटिहार में बस पलटने से 25 लोग घायल
कटिहार (बिहार), शनिवार, 13 जून 2026। बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के पश्चिम बंगाल जा रही एक बस के पलटने से 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस एक कार से टकराने से बचने की कोशिश के दौरान पलट गयी। यह हादसा तड़के करीब तीन बजे जोराबगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-13 पर हुआ जब कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद उसकी कार पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की ओर जा रही बस से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चिकित्सा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया, ''सभी 25 घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से 10 लोगों की हालत स्थिर पायी गयी, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें आगे के उपचार के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर किया गया है।''
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
