जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने वैष्णो देवी के तीर्थयात्री को लौटाया नकदी और दस्तावेजों वाला खोया बैग
जम्मू, सोमवार, 15 जून 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने सोमवार को रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री का खोया हुआ बैग ढूंढकर उसे वापस कर दिया। उस बैग में 72,220 रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विपिन सोनकर ने अपना बैग खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके कटरा या सांझीछत हेलीपैड में से किसी एक जगह पर छूट जाने या गुम होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने खोज अभियान चलाया और सांझीछत हेलिपैड पर लावारिस पड़े हुए बैग को ढूंढ निकाला। प्रवक्ता ने बताया कि बैग में रखे सामान और स्वामित्व की पुष्टि करने के बाद, उचित दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करके बैग तीर्थयात्री को सौंप दिया गया। सोनकर ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया।
Similar Post
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए परामर्श जारी किया, मार्ग परिवर्तन लागू
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बी ...
-
सतर्कता विभाग की कार्रवाई के विरोध में सितारगंज तहसील में शुरू हुआ विवाद 20 घंटे बाद समाप्त
सितारगंज (उत्तराखंड), गुरुवार, 30 जुलाई 2026। उत्तराखंड में उधम ...
-
गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए नयी श्रम संहिताओं में पर्याप्त प्रावधान: सरकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। सरकार ने गुरुवार को संसद में क ...
