कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गंगटोक पहुंचा
गंगटोक, मंगलवार, 16 जून 2026। कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नाथू ला दर्रे के रास्ते आगे की यात्रा के लिए गंगटोक पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम यहां पहुंचे पहले जत्थे में दो समन्वयक अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी समेत कुल 44 लोग है। इनमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। पर्यटन विभाग ने एक बयान में कहा कि सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष लुकेंद्र रसाइली और उप महाप्रबंधक अमित कपिल छेत्री ने एक स्थानीय होटल में तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। तीर्थयात्री यहां चार दिन के अनुकूलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, ताकि वे ऊंचाई और मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सकें। इसके बाद वे 20 जून को ग्यांत्से नगर के लिए रवाना होंगे, जो नाथू ला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख पड़ाव है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
