केरल में उमराह तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
कन्नूर (केरल), मंगलवार, 23 जून 2026। केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार तड़के उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बस के आग की लपटों में पूरी तरह घिरने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह बस तीर्थयात्रियों के एक समूह को उमराह यात्रा के लिए वायनाड जिले से कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ले जा रही थी। इसके लिए बस सोमवार रात रवाना हुई थी और देर रात करीब दो बजे शिवपुरम मुस्लिम लीग कार्यालय के पास उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चालक ने बस से धुआं निकलते देखा और वाहन को तुरंत रोक दिया तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से यात्रियों का सामान भी बाहर निकाल लिया।
पुलिस ने बताया कि हालांकि स्थानीय निवासी और दमकल एवं बचाव सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा प्रभावित नहीं हुई और उन्हें हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। वह हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा जारी रख सकें इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। पुलिस ने कहा कि परिवहन अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
