असम : करीब 2.9 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 23 जून 2026। असम पुलिस ने कछार जिले में करीब 2.9 करोड़ रुपये मूल्य की 'याबा टैबलेट' जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि 29,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं और मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, '' मादक पदार्थ नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है। कछार पुलिस ने सिलचर में करीब 2.9 करोड़ रुपये की कीमत की 29,200 संदिग्ध याबा टैबलेट जब्त कीं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी कार्रवाई बिना रुके जारी है।'' याबा टैबलेट को थाई भाषा में 'क्रेजी मेडिसिन' कहा जाता है। यह एक मादक पदार्थ है जो मेथामफेटामीन और कैफ़ीन के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
Similar Post
-
झारखंड में आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत के लिए 10 सदस्यीय नए प्रतिनिधिमंडल की सूची सौंपी
रांची, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमि ...
-
विपक्षी तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आशा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की
कोलकाता, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक ...
-
जेएनयूएसयू के विरोध के बाद इस्कॉन से जुड़ा कार्यक्रम रद्द
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्या ...
